Ramgarh: मंदिर में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश में ग्रामीण।

Ramgarh: मंदिर में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश में ग्रामीण।

Share
Link copied

गुड्डू पांडेय /Ramgarh

Ramgarh। गोला प्रखंड क्षेत्र बेटुल कलां पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बंदर चुआ के बडा सायल पहाड में बने शिव मंदिर के शिवलिंग को कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को गोला थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है,तथा आवेदन का प्रतिलिपि जिले के डीसी, एसपी, एसडीओ,एसडीपीओ तथा डीएसपी को दिया है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा हैं कि यह अस्पष्ट होता है कि सनातन धर्म को ठेस पहुँचाने के लिए यह कार्य किया गया है।

Ramgarh: मंदिर में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश में ग्रामीण।

आये दिन हमारे पूरे जिले में हिन्दू धर्म का अपमान करने के लिए पूरे जिले में अलग-अलग जगह पर हिन्दु धर्म का अपमान किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने मांग किया हैं कि इस कार्य को करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई किया जाय।आवेदन देने वालों में महेंद्र प्रसाद,रामदास बेदिया,बिस्टु बदिया,दिनेश बेदिया,आशिष शर्मा,सुकर महतो,नविन कुमार रजक सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow