रामगढ़ : भुरकुंडा कोयलांचल में रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगला शोभायात्रा 

रामगढ़ : भुरकुंडा कोयलांचल में रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगला शोभायात्रा 

Share
Link copied

रामगढ़ भुरकुंडा कोयलांचल में रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगला शोभायात्रा
अनुज कुमार / भुरकुंडा

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा कोयलांचल में रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगला शोभायात्रा निकाली गई, झारखंड रांची के हिंदुवादी नेता भैरव सिंह शामिल हुए, जिसमें सीता, राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों के साथ डीजे पर भक्ति गीत में झुमते रामभक्तो ने श्रीराम के जयकारों के साथ पारंपरिक हथियार, श्रीराम और भगवा झंडे लेकर भ्रमण किया,

सीता राम लक्ष्मण हनुमान की झांकी सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शक्ल प्रारूप झांकी निकाली गई, इस बीच पूरा भुरकुंडा कोयलांचल श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ..

वहीं समाजिक कार्यकर्ताओं ने भुरकुंडा बाजार चौक चौराहों पर शरबत पानी चना गुड़ वितरण किया गया,तो वहीं मंगला शोभायात्रा भुरकुंडा थाना मैदान काली मंदिर परिसर पहुंचीं जिस बीच काली मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा रामभक्तो के लिए भव्य भंडारा का आयोजन किया गया,
मंगला जुलूस में बीजेपी के पूर्व सांसद युद्ध नाथ पांडे, बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मंगला जुलूस में शामिल हुई।।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow