RANCHI

RANCHI:नगर निकाय चुनाव के कराने के पहले ओबीसी आरक्षण के लिए पूरे राज्य में ट्रिपल टेस्ट करायेगी केबिनेट में हो सकता है प्रस्ताव पास

Share
Link copied

Ranchi: राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पिछड़ा आयोग के गठन की भी स्वीकृति दिए जाने की संभावना है. इस बैठक में ही नगर निकाय चुनाव के कराने के पहले ओबीसी आरक्षण के लिए पूरे राज्य में ट्रिपल टेस्ट करायेगी. जानकारी के मुताबिक राज्य पिछड़ा आयोग को ही इसकी जिम्मेवारी मिलेगी. आयोग पूरे राज्य में सर्वे करके सरकार को रिपोर्ट देगी

जिसके आधार पर ही निकाय चुनाव कराये जायेंगे. कैबिनेट में पंचायतों को डिजीटल करने की योजना की भी स्वीकृति मिल सकती है. इसके अलावा पथ निर्माण से जुड़ी योजनाओं की भी मंजूरी दी जायेगी. यह केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को होगी. मुख्यमँत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्चपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे. अनुमान है की शाम चार बजे से इस बैठक में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मंजूरी भी दी जा सकती है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow