ED

रांची होटवार जेल अधीक्षक से आज ED करेगी पूछताछ

G
DrishtiNow को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ed News

RANCHI:  झारखंड में ED आज एक बार फिर से अपना दबदबा दिखा सकते हैं ED रांची के होटवार जेल के अधीक्षक से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि लगातार जेल अधीक्षक के द्वारा जेल में बंद छवि रंजन और प्रेम प्रकाश के बीच मुलाकात को लेकर ईडी संशय में है और यही वजह है कि ईडी जानना चाहती है कि आखिर दोनों की मुलाकात क्यों करवाई गई । दोनों में आखिर क्या बातचीत हुई इस बातचीत का आधार क्या था, कोर्ट में जब जेल अधीक्षक को कहा है कि ईडी को फुटेज मुहैया कराए तो आखिर जेल अधीक्षक फुटेज मुहैया कराने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं।

इस बात को लेकर भी पूछताछ हो सकती है जाहिर है ईडी ने सम्मन कर जेल अधीक्षक को बुलाया है। प्रेम प्रकाश और छवि रंजन के बीच रात के अंधेरे मे दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं कैदियों को इस तरह की सुविधा के लिए उन्हें कौन सा लाभ मिलता है इसे लेकर भी सवाल पूछे जा सकते है। बता दें कि इससे पूर्व भी जेल अधीक्षक से पूछताछ हो चुकी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now