aag

Ranchi Band:-सरना झंडे को नुकसान पहुंचने के विरोध में आज राजधानी रांची बंद , भरी संख्या में पुलिस बल तैनात

Ranchi Band

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

सरना ध्वज के अपमान ने आज राजधानी रांची को बंद करने का आह्वान किया है। कई संगठनों के सदस्यों द्वारा सुबह से ही सड़कों को जाम कर दिया गया है। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल लेकर जुलूस निकाला गया।

कई रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है

पुलिस नहीं कर रही है कोई करवाई 

सरना समाज के लोगों का कहना है कि सरना ध्वज का अपमान करने वाले का नाम भी गाय है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. हमें अब बदलाव की मांग के लिए सड़कों पर उतरना होगा।

अलबर्ट एक्का चौक पर पुलिस की तैनाती

कहां कहां है बंद का असर
राजधानी रांची में सुबह- सुबह कई जगहों पर बंद का असर दिखा है, लालपुर कोकर में ज्यादा असर नहीं है जबकि करमटोली चौक को जाम कर दिया गया है, बिरसा चौक में टायर में जलाकर विरोध किया गया है। वहां गाड़ियों को रोका जा रहा था। लगभग घंटे भर बिरसा चौक के सभी रास्ते को ब्लॉक कर रखा गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बिरसा चौक को खाली करा दिया गया है। वहीं कई आंदोलन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सरना झंडा के अपमान के विरोध में बंद

राजधानी रांची के बाय पास रोड DPS के पास सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग सड़क पर उतर गये। आदिवासी महासभा की कोर कमेटी ने भी इस घटना का विरोध किया और सरना झंडा जलाये जाने के विरोध में महासभा आठ अप्रैल के रांची बंद का समर्थन किया है। सरना झंड़ा का अपमान करने के विरोध में आज रांची बंद का आह्वान किया गया है। कल शाम बंद की पूर्व संध्या पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। बंद के आह्वान को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

पुलिस बल तैनात

15 सौ पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी रांची में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रैपिड एक्सन फोर्स भी तैनात की गयी है। जिला पुलिस हथियार और लाठी पार्टी को लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बज्रवाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आंसू गैस की टीम को भी तैनात कर दिया गया है। बंद के आह्वान के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू की गयी है। उपायुक्त और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है सीएम आवास और सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में जुलूस, रैली, प्रदर्शन करने पर रोक है। उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. निषेधाज्ञा सुबह 8:00 बजे से रात 11:30 बजे तक लागू रखने का ऐलान किया गया है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via