रांची के पॉश इलाके डोरंडा में 'रोड रेज' का खौफनाक मंजर: मर्सिडीज के बोनेट पर युवक का वीडियो वायरल

रांची के पॉश इलाके डोरंडा में ‘रोड रेज’ का खौफनाक मंजर: मर्सिडीज के बोनेट पर युवक का वीडियो वायरल

Share
Link copied

रांची के पॉश इलाके डोरंडा में ‘रोड रेज’ का खौफनाक मंजर: मर्सिडीज के बोनेट पर युवक का वीडियो वायरल

 

Viral video

रांची (डोरंडा): राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे एक मर्सिडीज कार सवार ने न केवल मामूली विवाद में युवक को कुचलने की कोशिस की । वीडियो के अनुसार युवक को कार के बोनेट पर लटकाकर शहर की सड़कों पर दौड़ाया।

मामूली विवाद 
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक छोटी सी बात से हुई थी। इसके बाद मर्सिडीज चालक आउर युवक के बीच तू तू मैं मैं हुई । कई वीडियो में युवक मर्सिडीज़ कार वाले से मुआवजा मांगता दिख रहा है । फिर आरोप है की कार रोकने के बजाय आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। युवक जान बचाने के लिए बोनेट को पकड़े रहा और आरोपी उसे शहर की व्यस्त सड़कों पर घुमाता रहा।
आरोप है इसके बाद वह युवक को अपने घर ले गया और वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की।

युवक गंभीर रूप से डरा हुआ है और उसे शरीर पर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई:  आरोपी चालक, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है, वारदात में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार को थाने लाया गया है।
इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि आरोपी पेशे से एक वकील है। कानून की समझ रखने वाले व्यक्ति का बर्ताव , व्यवहार शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नही हुआ है ।

अगले अपडेट के लिए बने रहें…

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow