धनबाद मेला में नकली हथियार लहरा रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले!

धनबाद मेला में नकली हथियार लहरा रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले!

Share
Link copied

धनबाद मेला में नकली हथियार लहरा रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले!

धनबाद मेला में नकली हथियार लहरा रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस के हवाले!

धनबाद : बरवाअड्डा  के बिराजपुर गांव में आयोजित मेले में दो युवकों के कारण माहौल बिगड़ गया। दरअसल नकली हथियार चमकाते हुए बदतमीजी करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

उदयपुर के प्रदीप साव और कृष्णा साव मेले में हथियार लहराते घूम रहे थे। ऑर्केस्ट्रा शुरू होते ही दोनों ने लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी। किसी बड़े नेता का नाम लेकर धमकी देने लगे, जिससे मेले में दहशत फैल गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में हथियार समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पीटे जाने के बाद युवक मेला घूमने का बहाना बनाते हुए हथियार को नकली बता रहे हैं।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है।  पुलिस की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow