Udaypur case : उदयपुर में दिखा तालिबानी दृश्य नूपुर शर्मा के समर्थन में आए व्यक्ति का सर काट कर वीडियो बनाया और वायरल किया

Udaypur case : उदयपुर में दिखा तालिबानी दृश्य नूपुर शर्मा के समर्थन में आए व्यक्ति का सर काट कर वीडियो बनाया और वायरल किया

Share
Link copied

राजस्थान के उदयपुर (udaypur ) में तालिबानी तौर तरीकों से घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई आरोपियों ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले एक टेलर का कत्ल कर दिया कल का वीडियो बनाया उसके बाद उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया इतना ही नहीं कत्ल की वारदात को भी कैमरा के  जरिए शूट किया गया और उसे भी पोस्ट किया गया।

उदयपुर हत्याकांड में आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद

BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में दस दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक  दर्जी की मंगलवार को दिनदहाड़े  गाला काट कर हत्या कर दी गई। टेलर को  पिछले कई दिनों से धमकियां मिल रही थी उसने नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, आरोपी का नाम गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज है

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना के बाद पूरा उदयपुर तनाव में है और हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है एहतियातन 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। उदयपुर हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी गोस मोहम्मद और रियाज उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र के निवासी हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से मेवाड़ भील कोर की कंपनी को उदयपुर बुलाया गया है। उदयपुर जिले में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

आरोप नामजद रिपोर्ट लेकिन नहीं की कार्रवाई

कन्हैयालाल दर्जी के परिजनों का कहना है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में डाली पोस्ट के बाद उनके पिता को अल्पसंख्यक समुदाय के बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिसकी शिकायत उसने नामजद दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनकी हत्या नहीं होती।

अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी का कहना है कि हत्या बेरहमी से की है। जो भी अपराधी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक से जुड़े सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने की शांति की अपील

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा

एनआईए करेगी जांच

सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उसमें कहीं ना कहीं आतंकी संगठनों का भी हाथ हो सकता है ऐसे में केंद्र से एनआईए की टीम चल चुकी है जो की पूरी घटना की आतंकी एंगल से जांच करेगी अगर इसमें पाकिस्तानी कनेक्शन या फिर आतंकी संगठनों का हाथ या फिर किसी भी तरह आईएसआईएस का हाथ होगा तो एनआईए जल्द ही इसका पर्दाफाश करेगी

पूरा देश रह गया  सन्न

जिस तरह से इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है उससे पूरा देश सन्न रह गया है हर ओर से इस दोनों कातिलों की जमकर आलोचना हो रही है हिंदू संगठनों से लेकर मुस्लिम धर्म के मौलवी नेता सब इस घटना की निंदा कर रहे हैं मुस्लिम धर्म गुरुओं का मानना है कि इस्लाम मैं हिंसा की कोई जगह नहीं है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow