Ranchi News:-झारखंड का सबसे ऊंचा 108 फीट का शिवालय हो गया सुरेश्वर महादेव मंदिर, निर्माण में लगे थे 10 वर्ष
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर, राज्य के पहला सबसे ऊंचा शिवालय हो गया है। मंदिर की उंचाई 108 फीट है। इसके निर्माण में पूरे 10 वर्ष लग गए। सुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा 3 से 7 मई 2022 के बीच हुई थी।
मंदिर की खासियत यह है कि इसके मुख्य द्वार का निर्माण कर्नाटक के कारीगरों ने किया है, जिसमें पीतल से बने द्वार पर ही 12 ज्योर्तिलिंगो को दर्शाया गया है। वहीं मंदिर के अंदर जो शिवलिंग स्थापित किया गया है वह नर्मदेश्वर शिवलिंग है। यहां से पहली बार शनिवार को महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकलेगी।
आज सुबह 4 बजे होगा रुद्राभिषेक
मंदिर में सुबह 4 बजे रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 6 बजे महाआरती होगी, फिर दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दिन में मंदिर से भगवान शिव की बारात निकलेगी, जो चुटिया स्थित राम मंदिर तक जाएगी।
शिव बारात में जीवंत झांकी रहेगी। जिसमें भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती, गणेश, भूत पिचाश व भजन मंडली के सदस्य शामिल रहेंगे। भजन मंडली को विशेष तौर पर बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर के मंगाया गया है। बारात में एक रथ भी रहेगा, जिसमें भगवान शिव सवार रहेंगे।

















