Ranchi News:-मुंबई की मॉडल मानवी राज पहुंची राज , तनवीर अख्तर पे लगाए गंभीर आरोप
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
लव जिहाद की शिकार मॉडल आज रांची पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार रांची पहुंचने के बाद गोंदा थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आरोपी तनवीर अख्तर के खिलाफ कई और सबूत सौंपे हैं। इसमें कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रिन शॉर्ट हैं। यहां के बाद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी मेडिकल जांच हो रही है। बताया जा रहा है पुलिस और खुद मॉडल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। मेडिकल जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
साइबर सेल की मदद ले रही पुलिस
लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई तरह के उपाय कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस बात की जानकारी हो गयी है कि आरोपी पीड़िता की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने वाला था। वह उक्त युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला था। मुंबई में केस दर्ज कराने के बाद जब झारखंड की पुलिस मुंबई पहुंची तब वहां भी पीड़िता ने कई साक्ष्य पुलिस को दिए थे। आज जब वह रांची आयी है तब भी उसने कई साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं।
नेपाल भागा आरोपी तनवीर
भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद का आरोपी तनवीर अख्तर नेपाल भाग गया है। वह पहले रांची से बिहार गया और पूर्णिया-अररिया के रास्ते बॉर्डर पार कर गया है। बताया जा रहा है कि वह अकेले न जाकर अपने किसी परिचित को लेकर भागा है। पुलिस की तकनीकी टीम ने इस बात को पकड़ा है कि वह रांची से नेपाल फरार हो गया है। इसके बाद से पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दबिश बनाए हुए है। पुलिस इस बात का दावा कर रही है, उसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
क्या है पूरा मामला
बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का अरोप लगाया है। तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। यहीं उक्त युवती आयी थी। जिसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। उक्त युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना मामले को भेज दिया। जहां पड़ताल कर रही है।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















