दिनदहाड़े खुलेआम गुंडागर्दी: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में युवक- युवती की बेरहमी से पिटाई
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में गुरुवार दोपहर कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी केवल तमाशबीन बने रहे और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, युवक और युवती पार्क में शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। तभी अचानक असामाजिक युवक वहां पहुंचकर उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेरहमी से लात-घूंसे से पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग और पार्क में घूमने वाले अन्य लोग इस घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई अधिकारी या जवान सक्रिय नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ दूर से देखा और कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे अपराधियों को खुलेआम वारदात अंजाम देने का मौका मिल गया।
















