20260117 225741

रांची में दो आपराधिक गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष ! पिस्का मोड़ पर गोलीबारी, दो भाई घायल

रांची में दो आपराधिक गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष ! पिस्का मोड़ पर गोलीबारी, दो भाई घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260117 225741

रांची, 17 जनवरी – राजधानी रांची के रातू रोड स्थित पिस्का मोड़ के पास देर रात दो कुख्यात आपराधिक गिरोहों के बीच जोरदार मारपीट और गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। इस फायरिंग में दो सगे भाई आकाश और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों एक ही गुट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

घटना की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदीप थापा और संजय पांडे के दो अलग-अलग गिरोहों के बीच पुरानी रंजिश या क्षेत्रीय दबदबे को लेकर विवाद बढ़ गया। रातू रोड के इस व्यस्त इलाके में अचानक हुई गोलीबारी में दोनों भाइयों को कई गोलियां लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों में छिपने को मजबूर हो गए।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगो के अनुसार  आकाश और विकास दोनों को कई गोलियां लगी हैं

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही खुद SP मौके पर पहुचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह घटना रंगदारी, जमीन विवाद या पुरानी दुश्मनी से जुड़ी हो सकती है। कुख्यात अपराधी संदीप थापा पर पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और भू-माफिया गतिविधियां शामिल हैं। वह रातू रोड इलाके में सक्रिय रहा है और पुलिस ने उसे कई बार हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, इस घटना में संजय पांडे गिरोह की भूमिका पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा चिंता
यह घटना रांची के उन इलाकों में हुई है, जहां पहले भी आपराधिक गतिविधियां और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और इलाके में बढ़ी हुई गश्त की मांग की है।

Share via
Share via