नगर परिषद की पहल पर एनएच के गड्ढों की मरम्मत, राहगीरों को मिलेगी राहत

नगर परिषद की पहल पर एनएच के गड्ढों की मरम्मत, राहगीरों को मिलेगी राहत

Repair of potholes on the National Highway initiated by the City Council; commuters to get relief.
Repair of potholes on the National Highway initiated by the City Council; commuters to get relief.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बने गहरे गड्ढों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं दुर्घटनाओं और जाम की आशंका भी लगातार बनी हुई थी।

इन समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल तथा विभिन्न वार्ड पार्षदों की पहल पर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया। बुधवार देर शाम सिमडेगा बस स्टैंड के बाहर और झूलन सिंह चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) से भरकर सड़क को दुरुस्त किया गया। इस कार्य में स्थानीय संवेदकों का भी सहयोग रहा।

नगर परिषद की इस पहल से वाहन चालकों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मरम्मत कार्य के दौरान वार्ड संख्या-08 के पार्षद कुलदीप किंडो, वार्ड संख्या-02 की पार्षद ज्योति मानकी, वार्ड संख्या-13 के पार्षद मनोज अग्रवाल, समाजसेवी राजेश केसरी, नितेश जैन, रामजी यादव, अमित तिर्की और वेद प्रकाश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एनएच पर बने गड्ढों की मरम्मत से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, बल्कि शहर में यातायात भी अधिक सुरक्षित और सुगम बन सकेगा। नगर परिषद के इस प्रयास को लोगों ने जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now