Seth

Rims News:-संजय सेठ ने कहा राज्य सरकार नहीं संभाल पा रही यही रिम्स की जिम्मेदारी , आबादी बढ़ी लेकिन सुविधाएं नहीं

Rims News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

लोकसभा में सांसद संजय सेठ ने रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की समस्या को उठाया. उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा है कि रिम्स को एम्स के रूप में अपग्रेड कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं. रिम्स के हालात का जिक्र करते हुए सांसद ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है. संजय सेठ ने इसे नियम 377 के तहत लोकसभा में रखा। सेठ ने सरकार से आग्रह किया कि रांची सहित झारखंड की जरूरत और बढ़ती आबादी को देखते हुए रिम्स को अविलंब एम्स में अपग्रेड करने की जरूरत है.

लाइफ लाइन है रिम्स अस्पताल
सांसद ने सदन में सरकार से कहा कि रिम्स अस्पताल, रांची की लाइफ लाइन है। इस पर सिर्फ झारखंड की राजधानी रांची ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की निर्भरता है। लोग सामान्य बीमारियों से लेकर आपात स्थिति तक इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। सिर्फ झारखंड ही नहीं हमारे सीमावर्ती उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार और बंगाल राज्यों से भी मरीज यहां आते हैं।

आबादी बढ़ी लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ सकी
उन्होंने कहा कि झारखंड बने 22 साल हो गए, इस दौरान आबादी बढ़ी, इस अस्पताल पर दबाव बढ़ा परंतु उस अनुपात में अस्पताल में सुविधाएं नहीं बढ़ी। आज राज्य सरकार की लापरवाही व अनदेखी और अस्पताल में संसाधनों की कमी के कारण कई बार लोग इलाज के अभाव में किसी और परिस्थिति का शिकार हो जाते हैं। राज्य की उम्मीदों के इस अस्पताल में, अब लोगों की उम्मीदें दम तोड़ रही है। लोग बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। निजी अस्पतालों पर उनकी निर्भरता बढ़ रही है। आर्थिक रूप से हमारे नागरिक और भी समस्या ग्रस्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से आग्रह है कि यहां स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार किया जाए। मेडिकल की सीटें बढ़ाई जाए। इसे एम्स के रूप में अपग्रेड किया जाए ताकि रांची का गौरव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via