सूर्य के चारो ओर बना रिंग, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय.

सूर्य के चारो ओर बना रिंग, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय.

राँची : कभी कभी प्रकृति भी कुछ अनोखे रंग दिखा कर लोगो को अचंभित कर देती है। आज आसमान में सूर्य का आकार कुछ अलग तरीके का दिख रहा था। जो किसीअजूबे से कम नहीं था। आज सूर्य के चारो तरफ इंद्रधनुष की तरह घेरा बना हुआ है जो अदभुत दिख रहा है। वहीं इस तरह का घेरा देखकर लोगो मे संसय बना हुआ है कि कही कोई अनहोनी की घटना को आमंत्रण तो नही हो रहा है, सूर्य के आकार को देखकर लोगो में चर्चा का बिषय बना हुआ है। लोग तरह तरह की बाते कर रहे है। लेकिन जो भी हो यह नजारा अद्भुत है आज सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। ऊपर आसमान की ओर देखा तो नजारा बिल्कुल अलग था। सूरज की चारों ओर इंद्रधनुषी रिंग बना हुआ था जो देखने में काफी मनमोहक और आकर्षक लग रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूर्य के चारो ओर बना रिंग, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय.

जानकारों की मानें तो आसमान में जब बादल डेरा बनाते हैं और ये अगर अंतरिक्ष की ऊपरी परत पर चले जाते हैं तो सूर्य की रोशनी इससे टकराकर लौटती है, इस रिफ्लेक्शन से सूर्य के चारों तरफ वलय का आभास होता है। अगर इस प्रकार की स्थिति सुबह या शाम में बने तो हमें इंद्रधनुष नजर आता है। सुबह के समय में आसमान की ऊपरी परत में बादल जमने पर पूर्व की दिशा में और शाम के समय में पश्चिम की दिशा में इंद्रधनुष बनता दिखता है। सूर्य के चारों तरफ वलय की स्थिति सुबह 10 बजे के बाद और शाम में तीन बजे तक तेज धूप रहने की स्थिति में दिखती है।

सूर्य के चारो ओर बना रिंग, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय.

ऐसा तब होता है जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें बादलों में मौजूद षट्कोणीय बर्फ क्रिस्टलों से अपवर्तित हो जाती हैं। इस घटना को सूर्य या कुछ मौकों पर चंद्रमा का ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहा जाता है। बताया जाता है इस तरह के बादल तब बनते हैं, जब पृथ्वी की सतह से 5 से 10 किमी उंचाई पर जलवाष्प बर्फ के क्रिस्टलों में जम जाती है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now