RIVA ROAD ACCIDENT

मध्य प्रदेश के रीवा में भयंकर सड़क हादसा 15 की मौत 40 घायल (RIVA ROAD ACCIDENT)

Share
Link copied

 

RIVA ROAD ACCIDENT

धनतेरस पूर्व के समय एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। खबर इतनी भयानक है की पूरा देश ही हील गया है। दरअसल मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पर्वतीय क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत और करीब 40 अन्य के घायल होने की खबर है। तत्काल ही UPCM योगी आदित्य नाथ ने दुख जताया है। योगी आदित्य नाथ ने की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए बताया कि दिवंगतों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशी प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक ट्वीट किया है की ने घायलों के समुचित उपचार व उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई है।प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को 2 लाख व गंभीर घायलों को 50 हजार सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।

RIVA ROAD ACCIDENT
RIVA ROAD ACCIDENT

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को UP पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी,जब यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। रीवा के SP नवनीत भसीन ने मीडिया को बताया की रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई।इससे पहले रीवा के जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पूरा आगे का हिस्सा टकराने से चालक के केबिन और आगे की सीटों पर बैठे लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow