20251206 165647

राजद ने महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने बाबा साहब को महामानव बताते हुए उनके बौद्धिक विचारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को सलाम किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने कहा, “बाबा साहब अंबेडकर भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बौद्धिक विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है। उनकी विद्वता, दूरदर्शिता और कार्यशैली उन्हें सच्चे अर्थों में महामानव बनाती है।”

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर देश के प्रथम कानून मंत्री थे और एक अद्भुत विद्वान एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा, “बाबा साहब ने जनमानस को अजेय प्रेरणा दी। राजद उनकी पुण्यतिथि को हर साल एक आदर्श संकल्प दिवस के रूप में मनाता है और सामाजिक न्याय व समता के उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लेता है।”

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रवक्ता कैलाश यादव, रामकुमार सिंह यादव, सुधीर गोप, सरोज कुमार सिंह, शुभम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजद ने सूचना दी है कि कल दिनांक 07 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से प्रदेश राजद संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक दल नेता श्री सुरेश पासवान करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्र. यादव, विधायक नरेश सिंह सहित बोर्ड के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Share via
Share via