निरसा चिरकुंडा के डुमरीजोड़ में सड़क धंसी( road submerged ) इलाके में फैली दहशत
गांव के ठीक बगल में ईसीएल की माइंस में हुई ब्लास्टिंग के कारण पड़ी दरार, जांच में जुटी माइनिंग और जिला पुलिस……
धनबाद के निरसा चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में लगभग 15 से 20 फीट तक ग्रामीण सड़क धंस (road submerged ) गई , किसी ने यह खबर खबर फैला दिया कि अवैध उत्खनन के कारण सड़क पर दरार पड़ी जिससे ग्रामीण काफी नाराज हैं , आपको बता दे कि इस गाँव के 2 किलोमीटर दूरी में ईएसएल के माइंस चलती है।दरार पड़ने से इलाके में दहशत का माहौल है, स्थानीय पुलिस प्रशासन छानबीन में जुटा है.हालांकि धंसान से कोई क्षति नहीं हुई है.
जानकारी के सुबह अचानक 15-20 फीट के दायरे में सड़क धंस गई. इसके बाद अफरातफरी मच गई. यह सड़क मुख्य रूप से कई गांवों को जोड़ती है. इसीलिए स्थानीय लोग चिंतित हैं.बताते चलें कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का दरार क्षेत्र में देखा गया था.




















