robbery-shringar-shop-ranchi-kidnapping-children

रांची में शृंगार दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई बच्चों की करतूत; सामान और नकदी लेकर हुए फरार

Share
Link copied

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। लाइट हाउस के सामने सेक्टर-1 स्थित मतेश्वरी शृंगार दुकान को कुछ बच्चों ने निशाना बनाया। दुकान में चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ छोटे बच्चे कथित तौर पर दुकान में घुसकर सामान और नकदी चोरी करते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे बेहद चालाकी से दुकान में दाखिल हुए। इसके बाद मौका पाकर दुकान से सामान और नकदी लेकर वहां से निकल गए। घटना के बाद दुकान संचालक को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने जगन्नाथपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

CCTV फुटेज के आधार पर बच्चों की पहचान में जुटी पुलिस

चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर बच्चों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की इस घटना में शामिल बच्चे कौन हैं और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
फिलहाल चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।