phd-student-dies-icar-iiab-hostel

जितिया पर्व पर मातम: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Share
Link copied

जमशेदपुर: जितिया पर्व के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबकर लापता हुई बच्ची का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। शनिवार शाम से ही बच्ची की तलाश में बचाव अभियान चलाया जा रहा था। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम जितिया पर्व के अवसर पर दो सगी बहनें अपनी मां के साथ स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान दोनों बहनें नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगीं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरी बच्ची तेज धारा में बहकर लापता हो गई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार शाम से ही नदी में बचाव अभियान चलाया जा रहा था।
रविवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान लापता बच्ची का शव बरामद किया गया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जितिया जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।