RPI (Athawale) state executive meeting concludes; roadmap for organizational expansion finalized.

आरपीआई (अठावले) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बना रोडमैप

RPI (Athawale) state executive meeting concludes; roadmap for organizational expansion finalized.
RPI (Athawale) state executive meeting concludes; roadmap for organizational expansion finalized.

रांची : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कमेटी के साथ-साथ जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इसके अलावा अगली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 26 जुलाई 2026 को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

RKDF
Adv

बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव देवी दयाल मुंडा, प्रदेश सचिव अजीत कुमार रवि, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गोप, अयूब अंसारी, राम गुलाब महतो, किरण मेहता, पूजा देवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now