20250927 171040

रांची में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी रांची में प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

बैठक में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवेंद्र पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी शामिल रहे। इस दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

कड़े सुरक्षा इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

आईजी मनोज कौशिक ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, दो कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

पूजा आयोजकों के साथ समन्वय और क्विक रिस्पॉन्स टीम

प्रशासन ने पूजा आयोजकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का फैसला किया है, जिसमें उन्हें सुरक्षा दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। पूजा पंडालों के पास अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे और क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Banner Hoarding

जनता से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने में सहयोग करें। रांची प्रशासन की ओर से किए गए इन व्यापक इंतजामों से यह स्पष्ट है कि इस बार दुर्गा पूजा को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via