जनगणना-2027: झारखंड में स्व-गणना प्रक्रिया का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया शुभारंभ

झारखंड में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने शुक्रवार को लोक भवन, रांची में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्धारित अनुसूची के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के विकास के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी होते हैं। जनगणना के माध्यम से जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त होते हैं, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत कुल 33 प्रकार के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। यह प्रक्रिया राज्य के समग्र विकास की दिशा तय करने में सहायक साबित होगी।
राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। इस अवसर पर उपायुक्त रांची, नगर आयुक्त रांची नगर निगम सहित जनगणना कार्य से जुड़े कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।














