Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri fills the form himself

रांची में जनगणना 2026 की शुरुआत, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खुद भरा फॉर्म

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि जब जनगणना टीम घर-घर पहुंचे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri fills the form himself

रिकी राज

रांची में जनगणना 2026 के प्रथम चरण ‘आवास गणना’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने कार्यालय में स्वयं स्व-गणना (Self-Enumeration) फॉर्म भरकर अभियान में सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त सटीक और विश्वसनीय आंकड़े सरकार को योजनाएं बनाने, संसाधनों का सही वितरण करने और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में मदद करते हैं।

“हर नागरिक का दायित्व है जनगणना”

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि जब जनगणना टीम घर-घर पहुंचे, तो वे पूरी और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि छोटी-सी गलती या जानकारी छुपाने से पूरे अभियान की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in है, जो लोग ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, उनके लिए प्रक्रिया अधिक आसान और समय बचाने वाली होगी।

किन-किन योजनाओं में काम आते हैं आंकड़े?

जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार होती हैं, जैसे— शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, बिजली और आधारभूत संरचना

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से तीन प्रमुख अपीलें की हैं: जनगणना टीम के आने पर पूरा सहयोग करें, सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से दें संभव हो तो स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प अपनाएं

जानकारी पूरी तरह गोपनीय

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। रांची जिले में जनगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशिक्षित गणनाकार व पर्यवेक्षक क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना पूरी की, राज्यवासियों से भागीदारी की अपील

Share via
Share via