रांची के बड़ा तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा-हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मोहम्मद सरवर के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक बड़ा तालाब के पास कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। पुलिस हादसा, आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
















