Shravani Mela 2026: Inter-state coordination meeting between Jharkhand and Bihar officials; emphasis on security arrangements.

श्रावणी मेला 2026: झारखंड-बिहार के अधिकारियों की इंटर स्टेट समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Share
Link copied
Shravani Mela 2026: Inter-state coordination meeting between Jharkhand and Bihar officials; emphasis on security arrangements.
Shravani Mela 2026: Inter-state coordination meeting between Jharkhand and Bihar officials; emphasis on security arrangements.

देवघर में शनिवार को राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड और बिहार के अधिकारियों की इंटर स्टेट समन्वय बैठक संथाल परगना आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के अधिकारी 24×7 व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य आधुनिक सूचना तकनीकों के माध्यम से जुड़े रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए डबल डेकर कांवरिया वाहनों के देवघर प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी या आउट ऑफ टर्न दर्शन की अनुमति नहीं होगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा जलार्पण का अवसर मिल सके।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग प्वाइंट, टेंट सिटी, पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। बैठक में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा, यातायात और आपातकालीन व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।