सिमडेगा में पैसे के विवाद में भाई ने भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Man kills brother over money dispute in Simdega; accused arrested.
Man kills brother over money dispute in Simdega; accused arrested.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगाँव बेन्दोकानी गांव में पैसों के विवाद में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:22 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बनगाँव बेन्दोकानी में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरडेग थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि मृतक बिनोद डुंगडुंग अपनी मां के साथ पैसों को लेकर विवाद कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई सुमन डुंगडुंग ने गुस्से में सूखी सखुआ की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बिनोद डुंगडुंग की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की भाभी असीमा टोप्पो (36), पति सुनील डुंगडुंग, निवासी बनगाँव बेन्दोकानी के लिखित आवेदन पर कुरडेग थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपी सुमन डुंगडुंग, पिता इस्दोर डुंगडुंग, निवासी बनगाँव बेन्दोकानी, थाना कुरडेग, जिला सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सगे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की। शनिवार (4 जुलाई) को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।