Two constables suspended in truck driver assault case; departmental action initiated.

ट्रक चालक से मारपीट मामले में दो हवलदार निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

Share
Link copied
Two constables suspended in truck driver assault case; departmental action initiated.
Two constables suspended in truck driver assault case; departmental action initiated.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हवलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 29 जून 2026 को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टापूडेगा पांडरीपानी शिव मंदिर के सामने ट्रक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे ने तत्काल जांच के आदेश दिए और निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की जिम्मेदारी मुख्यालय डीएसपी रणविजय सिंह को सौंपी।

डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों की विस्तृत जांच की। जांच रिपोर्ट में दो हवलदारों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही अथवा आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने कहा कि कानून के दायरे में निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह कार्रवाई सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।