सिमडेगा में रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिमडेगा में रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिमडेगा में रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुई। समाहरणालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर “हरित सिमडेगा” के निर्माण का संकल्प लिया गया।

महोत्सव के पहले दिन आयोजित इस पहल में उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी सहित जिले के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, रजत जयंती महोत्सव के तहत 30 अप्रैल तक विभिन्न सांस्कृतिक और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now