IMG 20210415 WA0084

सिमडेगा पुलिस को मिली कामयाबी, पीएलएफआई उग्रवादी हथियार सहित हुआ गिरफ्तार.

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सिमडेगा पुलिस ने पीएलएफआई संगठन का कुख्यात शातिर उग्रवादी कपिल प्रधान को धर दबोचा है। पुलिस को इसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा सहित तीन कारतुस मिले है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी जिले में तीन घटनाओं में वांछित था। ये सिमडेगा क्षेत्र में जघन्य अपराध कर ओडिसा में भागा फिर रहा है। इसी बीच पुलिस को जलडेगा क्षेत्र में आने की गुप्त सूचना मिली। जलडेगा पुलिस ने रणनीति बना कर छापामारी कर इसे दबोच लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि यह ओडिसा जाने से पूर्व कुकुरभुका हनुमान मंदिर के पास अपना हथियार एक चट्टान में छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Share via
Share via