कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्‍य सरकार चिंतित.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्‍य सरकार चिंतित.

Share
Link copied

राँची : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्‍य सरकार चिंतित है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सीएम खुद अधिकारियों संग बैठक कर कोरोना संक्रमण की रोमथाम पर चर्चा किये। आज सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों संग आपात बैठक की। बैठक में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए।

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमे कोरोना जांच की गति को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने आज 2 cobas मशीन खरीदने का निर्णय लिया है । साथ ही राँची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, चाईबासा और साहेबगंज में 6 नए RT-PCR केंद्र बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावे रिम्स में 110 नए ICU बेड तैयार करने, 750 एयर मार्क रिम्स में डेडिकेटेड बेड को चिन्हित किया गया है। साथ मे राजधानी रांची में लोड कम करने के लिए 150 बेड वाले CCL अस्पताल को राज्य सरकार कोविड के लिए उपयोग में लाएगी। जहां रिम्स की देखरेख में मेडिकल सुविधा दी जाएगी।

साथ ही कहा कि चर्चाओं का ये दौर कल भी जारी रहेगा और कल राज्य में 10वी और 12वी की संचालित हो रही कक्षाओं पर और केंद्र द्वारा महाराष्ट्र से यूपी, बिहार और ओडिसा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन से प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ने की उम्मीद है इन सब को ध्यान में रखकर कल होने वाली चर्चा में इसपर निर्णय लिए जाएंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow