गैराज में काम करने वाला युवक को जब प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मास्क पहने को कहा तो युवक ने उनपर हमला कर दिया

गैराज में काम करने वाला युवक को जब प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मास्क पहने को कहा तो युवक ने उनपर हमला कर दिया

Share
Link copied

Simdega : मास्क चेकिंग अभियान के दौरान प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर पर युवक ने हमला कर दिया. जिसे डिप्टी कलेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को नीचे बाजार के पास मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक ने उनपर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े :-

गाड़ी बनाने के औजार से सिर पर किया वार
जानकारी के अनुसार गैराज में काम कर रहे युवक को जब प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मास्क पहने को कहा, तो वो भड़क गया और गाड़ी बनाने के औजार से सिर पर वार कर दिया. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ महेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसडीओ ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़े :-

टाटा मोटर्स में 10 अगस्त को वर्किंग डे होगा

पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी
आरोपी युवक की पहचान नीचे बाजार निवासी अनिल कुमार तिर्की के रूप में की गई है. अनिल बाइक मिस्त्री का काम करता है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल के एक साथी को हिरासत में ले लिया और आरोपी युवक को तलाश में जुट गयी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow