20260113 203228

शूटर फरार , हत्या में इस्तेमाल हथियार भी नही मिला ,लेकिन सोमा मुंडा हत्या कांड का खुलासा सात गिरफ्तार

शूटर फरार , हत्या में इस्तेमाल हथियार भी नही मिला ,लेकिन सोमा मुंडा हत्या कांड का खुलासा सात गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260113 203228

खूंटी पुलिस ने बहुचर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में कुल 7 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी अभी बरामद नही हुआ है । पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद मानती है ।

पुलिस का खुलासा

खूंटी पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी आदि) के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुछ आरोपी पश्चिम बंगाल के दीघा फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें ट्रेस कर लाया गया।पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हत्या जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित साजिश के तहत की गई। मुख्य साजिशकर्ता के रूप में देवव्रत नाथ सहदेव (पालकोट राजा के वंशज, रांची निवासी, जमीन कारोबारी) का नाम सामने आया। एसपी ने बताया कि देवव्रत नाथ सहदेव जमीन हथियाने के लिए आपराधिक तरीकों का सहारा लेते रहे हैं। वे पूर्व में कांके थाना क्षेत्र के भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में भी आरोपी रह चुके हैं। सोमा मुंडा की हत्या उनके इशारे पर हुई।

गिरफ्तार आरोपी

(सभी न्यायिक हिरासत में)

बाहा मुंडा (29 वर्ष), पिता दुर्गा मुंडा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी
देवा पाहन (63 वर्ष), पिता सनिका पाहन, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी
अनीश मुंडा उर्फ शुकरा (31 वर्ष), पिता जीतू मुंडा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी
रविया पाहन उर्फ रवि (39 वर्ष), पिता चामा पाहन, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी
रामेश्वर सांगा उर्फ रमेश (25 वर्ष), पिता हरखू सांगा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी
पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित (45 वर्ष), पिता गीता शरण शर्मा, ग्राम बिकुवादाग, थाना जरियागढ़
देवव्रत नाथ सहदेव, पिता दामोदर नाथ सहदेव, ग्राम पालकोट हाउस, किशोरगंज, थाना कोतवाली, जिला रांची

घटना का विवरण

7 जनवरी 2026 की शाम को खूंटी से जमुआदाग जाने वाले मार्ग पर झाड़ी वाले इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या कर दी। सोमा मुंडा (लगभग 60 वर्ष) एक सम्मानित आदिवासी नेता, एदेल संगा पड़हा (पारंपरिक ग्रामीण प्रमुख) के रूप में 32 गांवों के प्रमुख, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय (चलागी हाई स्कूल के हेडमास्टर), अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खूंटी सीट से उम्मीदवार रह चुके थे।वे अपनी पत्नी अमृता तिर्की के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, जब दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक कर कई गोलियां दागीं, जिनमें से एक छाती में लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस जघन्य हत्या ने पूरे खूंटी जिले और झारखंड में आक्रोश फैला दिया।आक्रोश और विरोध प्रदर्शन8 जनवरी को आदिवासी संगठनों ने खूंटी जिला बंद बुलाया, जिसमें हजारों ग्रामीणों ने सड़कों पर टायर जलाकर, शव के साथ धरना देकर विरोध जताया।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रमुख नेताओं ने परिवार से मुलाकात की और न्याय की मांग की।
आदिवासी समन्वय समिति ने 16 जनवरी तक गिरफ्तारी न होने पर 17 जनवरी को झारखंड बंद का अल्टीमेटम दिया था।
मामले में सदर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया और SIT गठित की गई।

वर्तमान स्थिति

और आगे की जांच मुख्य शूटर और करीब आधा दर्जन अन्य संदिग्ध अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

Share via
Share via