सड़क सुरक्षा नियम के तहत चला विशेष चेकिंग अभियान.

सड़क सुरक्षा नियम के तहत चला विशेष चेकिंग अभियान.

Share
Link copied

जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड परिषद के गेट के सामने सड़क सुरक्षा नियम के तहत नारायणपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान में नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्रसाद यादव।बसीओ श्री केदारनाथ सिंह एवं थाना के सब स्पेक्टर मानिक कुमार ने दल बल के साथ मिलकर सभी दो पहिया वाहन को बारी-बारी से कागजात हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की। बहुत से दो पहिया वाहन इधर-उधर भागते नजर आए। सब इस्पेक्टर मानिक कुमार ने सभी को कड़े हिदायत देते हुए छोड़ा, एवं कई वाहन के कागजात नहीं रहने से उन्हें कागजात दिखाने की मांग की।

बीडीओ और सीओ ने सभी दो पहिया वाहन चालकों को कागजात हेलमेट ड्राइवरी लाइसेंस साथ लेकर चलने को कहा। और नारायणपुर प्रखंड परिषद के। मुख्य द्वार गेट के पास कोरोना जांच विशेष शिविर लगाया गया था। बीडीओ महेश्वरी प्रसाद में साफ शब्दों में कहा कि जो भी कोरोना जांच नहीं करवाए हैं वह कोरोना जांच अवश्य करवा लें। यह आपके जीवन के लिए बहुत जरूरी है, जान है तो जहान है। सभी दो पहिया वाहन एवं चालक और नारायणपुर प्रखंड परिषद में आने वाले लोगों को कोरोना जांच कराना बहुत जरूरी है। यह जांच आपके जीवन के लिए अनमोल है। सभी को स्वेच्छा से आकर कोरोना जांच कराना चाहिए कोरोना जांच के बिना अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में जो व्यक्ति कोरोना जांच नहीं कराएगा। उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow