पलामू में एक युवक का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका.

पलामू में एक युवक का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका.

Share
Link copied

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव में बुधवार को नहर के पास एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. लोगों ने बताया कि युवक के गले में निशान है और उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

मृतक युवक का नाम छत्तरपुर थाना क्षेत्र खैरादोहर के सिलदा गांव निवासी सोनू रजक बताया जा रहा है. वह अपने मामा सुदामा बैठा के घर पढ़ाई को लेकर गया हुआ था. बीती रात शौच के लिए नहर के पास सोनू गया. जिसके बाद उसकी हत्या होने की सूचना सुबह गांव वालों को मिली. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

इस मामले में हरिहरगंज थाना के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि सुलतानी गांव स्थित नहर के पास शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है.

पलामू, अरुनिष सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow