किसानों की समस्या और धान के लंबित भुगतान को लेकर प्रदेश भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिया वर्चुअल धरना.

किसानों की समस्या और धान के लंबित भुगतान को लेकर प्रदेश भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिया वर्चुअल धरना.

Share
Link copied

राँची : झारखंड में भाजपा किसानों के समर्थन में खड़ी हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राज्य के किसानों की समस्याओं और खरीदे गए धान के लंबित भुगतान को लेकर प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर वर्चुअल धरना दिया। जहां पार्टी के पदाधिकारी सहित जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं अपने आवास पर धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। अगर सरकार आगे भी करती रहेगी तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

इधर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल संबोधन के दौरान कहा कि वित्तीय वर्ष 20-21 के बजट में सरकार ने दो हजार करोड़ का ऋण माफी की बात की थी। वही 21 – 22 के बजट सत्र में भी 1 लाख रुपए के कर्ज माफी घोषणा की, पर पचास हजार कर्ज माफी के प्रावधान बजट में किया। वर्तमान के समय में सरकार की सारी घोषणाएं धरातल पर नहीं दिख रही है। सूबे के कृषि मंत्री दिल्ली में किसानों के धरने प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए तो चले जाते हैं लेकिन अपने राज्य के किसानों का हाल नहीं जानते, राज्य कि विडंबना है कि सरकार कोरोना का नाम पर सिर्फ हवा में बयानबाजी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow