दुर्गा पूजा को लेकर छात्र युवा शक्ति केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक.

Share
Link copied

Team Drishti,

आज छात्र युवा शक्ति केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार क्लब में संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रोशन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. आज की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें हर वर्ष की भांति पंडालों में सेवादारों की तैनाती अधिक से अधिक छात्र एवं युवाओं को जोड़ना एवं पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना प्रमुख रूप से शामिल रहा. इस अवसर पर समाजसेवी आरुषि वंदना जी को केंद्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया एवं राजू दुबे जी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक  डॉ अजीत सहाय एवं रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन बर्मन जी मौजूद थे. डॉ सहाय नें कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया एवं छात्र युवा शक्ति के इस मुहिम की तारीफ की जिसमें छात्रों एवं युवाओं के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ विधि व्यवस्था में छात्र एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है. अजीत सहाय ने छात्र युवा शक्ति  को रांची महानगर महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति से संबद्धता देने की बात कही उन्होंने कहा कि जल्द ही छात्र युवा शक्ति को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का अधिकारीक युवा संगठन घोषित कर दिया जाएगा. इस मौके पर रामधन बर्मन जी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आस्था का महापर्व दशहरा के सफलतापूर्वक संचालन में जागरूक नौजवानों की भूमिका नितांत आवश्यक है.

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजीत सहाय ,रामधन बर्मन ,कुमार रोशन ,प्रदीप राय,महेश कुमार मनीष ,पिया बर्मन, नितेश यादव ,इंदरजीत सिंह ,हिमांशु मिश्रा, अनिकेत, अमर साहू ,बबुआ, ऋषि,कर्ण,राज,अंकित सिंह, आदि मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow