मांडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साल बाद डोडा तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार

रामगढ़: मांडू थाना पुलिस ने अवैध डोडा तस्करी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोडा की आपूर्ति करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल किशोर महतो उर्फ कमल महतो (नावागढ़, बाबूरामडीह, थाना तमाड़, जिला रांची) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2025 को मांडू थाना क्षेत्र में अवैध डोडा का परिवहन करते हुए दो तस्करों को डोडा से लदे ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में मांडू थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था।

मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को डोडा की आपूर्ति करने वाले मुख्य सप्लायर की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कमल किशोर महतो को गिरफ्तार कर 10 जुलाई 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

















