Surprise inspection of New Jharkhand Bhawan

न्यू झारखंड भवन का औचक निरीक्षण: पारदर्शी व टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था पर जोर

Surprise inspection of New Jharkhand Bhawan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अरवा राजकमल ने शनिवार को न्यू झारखंड भवन का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनसुविधाओं के एक मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर जोर दिया।

रेजिडेंट कमिश्नर ने ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने, मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा कर्मचारियों का सुव्यवस्थित डेटा संधारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और कूड़ा-कचरा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी सख्ती से अमल करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का त्वरित, व्यवहारिक और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग और JTDC कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि दिल्ली स्थित यह भवन राज्य के प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन और जनसंपर्क गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बन सके।

रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भोजन की आपूर्ति समय पर और बिना किसी विलंब के सुनिश्चित की जाए, जिससे यहां ठहरने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share via
Share via