सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

Share
Link copied

सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा मंडल कारा में रविवार रात 8:20 बजे से 9:30 बजे तक जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से औचक छापामारी की गई। इस छापामारी का नेतृत्व उपायुक्त (डीसी) कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. अर्शी ने किया। उनके साथ अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीपीओ बैजू उरांव, जिला नियोजन अधिकारी आशा मकसीमा, थाना प्रभारी सिमडेगा, कुरडेग और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

छापामारी के दौरान जेल के सभी वार्डों, कॉरिडोर, टॉयलेट और खुले क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। बंदियों के सामानों की भी सघन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या अवैध सामग्री का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ, जो जेल प्रशासन के लिए राहत की बात रही।

सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

डीसी कंचन सिंह और एसपी एम. अर्शी ने बताया कि इस छापामारी का मुख्य उद्देश्य जेल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और बंदियों द्वारा किसी भी अवैध गतिविधि को रोकना था। जेल प्रशासन की इस सक्रियता से जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सिमडेगा मंडल कारा में औचक छापामारी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow