62 वर्षीय वृद्ध का शव जंगल से बरामद कई दिनों से वृद्ध था लापता.
गढ़वा : गढवा जिला के रमकंडा थाना क्षेत्र के ऊपर टोला निवासी रामराज राम का शव आखिरकार खोजबीन के बाद गंगा टोली बिराजपुर के जंगल में मिला। गौरतलब है कि मृतक रामराज राम उम्र 62 वर्ष पिछले दिनों 18 मई को शादी समारोह में शामिल होने अपने समधी के घर गोबरदाहा के लेदरीकहुवा गया हुआ था। शादी समारोह खत्म होने के बाद 19 मई को सुबह में 7:00 बजे नाश्ता कर अपने घर ऊपर टोला के लिए आ रहा था इसी बीच उसकी लापता होने की सूचना उसके परिवार जनों को मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिवार जन लापता की सूचना मिलते ही अपने रिश्तेदारों से संपर्क किए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला ।काफी खोजबीन के बाद लोगों के द्वारा पता चला कि गंगा टोली बिराजपुर के जंगल में एक लाश पड़ी हुई है जब वहां परिजन जाकर देखते हैं तो मृतक और कोई नहीं रामराज राम था। इसकी तत्काल सूचना रमकंडा थाने को दी।सूचना पाकर रमकंडा थाना घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जानकारी इकट्ठा कर मृतक को अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
गढ़वा, वी के पांडे

















