सिमडेगा में गूंजा “गौ सम्मान आवाहन यात्रा” का स्वर, पदयात्रा व संकीर्तन के साथ सौंपा गया ज्ञापन

सिमडेगा में गूंजा “गौ सम्मान आवाहन यात्रा” का स्वर, पदयात्रा व संकीर्तन के साथ सौंपा गया ज्ञापन

सिमडेगा में गूंजा “गौ सम्मान आवाहन यात्रा” का स्वर, पदयात्रा व संकीर्तन के साथ सौंपा गया ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में “गौ सम्मान आवाहन यात्रा” के तहत सोमवार को भव्य आयोजन हुआ। देशभर में चल रहे इस अभियान की कड़ी में जिले में बड़ी संख्या में गौ-भक्तों और स्थानीय लोगों ने भाग लेते हुए पदयात्रा निकाली। यात्रा के दौरान संकीर्तन और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने गौ माता के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा करते हुए सभी लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को उचित सम्मान देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ तस्करी पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जनजागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा और संरक्षण की भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर आचार्य पुरोहित समाज के विधाबंधु शास्त्री के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक गौ माता को उनका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now