उपायुक्त नें हड़ताल पर गई नर्सों से की मुलाकात, नर्सों ने हड़ताल तोड़ने पर सहमति जतायी.

उपायुक्त नें हड़ताल पर गई नर्सों से की मुलाकात, नर्सों ने हड़ताल तोड़ने पर सहमति जतायी.

Share
Link copied

रांची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने हड़ताल पर गई सदर अस्पताल की नर्सों से मुलाकात कर उन्हें शीघ्र ही इन्सेन्टिव का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। जिला कोविड हॉस्पिटल सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त सभी नर्स अपने इंसेंटिव की भुगतान न होने के मद्देनजर हड़ताल पर चली गई हैं।उपायुक्त श्री रंजन ने उन सभी नर्सों को जल्दी ही उनके इंसेंटिव का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

उपायुक्त श्री रंजन ने सभी नर्सों को कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम में नर्सों का बहुत ही अहम योगदान है। उनके सेवा से ही हम अपने जिला रांची को कोरोनामुक्त करने में सफल हो पाएंगे। इस वक्त उनकी सेवाओं से कोरोना मरीजों की देखभाल और उनके उपचार कार्य मे तेजी आएगी। अतः वह अपने कार्यस्थल पर पूर्व की भांति अपनी सेवाएं जारी रखें।उनके इंसेंटिव का भुगतान शीघ्र ही किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी नर्सों ने भी कहा है कि हड़ताल तोड़ने पर अपनी सहमति जतायी है। उन्होंने कहा कि जिला कोविड हॉस्पिटल सदर अस्पताल में शीघ्र ही अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगी और अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow