रिश्वत लेते कालुबथान ओपी के दारोगा को एसीबी ने रंगे हांथ पकड़ा..

रिश्वत लेते कालुबथान ओपी के दारोगा को एसीबी ने रंगे हांथ पकड़ा..

Share
Link copied

धनबाद : धनबाद में एसीबी नें दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। एक और वैश्विक महामारी कोरोना का कहर लोगों पर बरप रहा है, वही धनबाद जिले के निरसा थानाक्षेत्र अंतर्गत कालूबथान ओपी के एसआई को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कालूबथान ओपी में पदस्थापित झारखंड पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक हरि प्रकाश मिश्रा एक पीड़ित से रिश्वत ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा घुस मांगे जाने की सूचना पहले ही एसीबी को दे रखा था। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से धनबाद एसीबी ने घेराबंदी कर एएसआई को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वही एसीबी की टीम आरोपी एसआई को लेकर धनबाद मुख्यालय चली आई है। जबकि सूत्रों का कहना है कि अभी आरोपी एएसआई से एसीबी की टीम पूछताछ में जुटी हुई है। जिससे रिश्वत प्रकरण के कई और परत के खुलने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow