बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी.
जामताड़ा : बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल के आज दूसरे दिन बैंक कर्मियों ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न बैंकों के बैंक कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ बैंक बंद रखे तथा बैंक के मुख्य दरवाजे पर अपना विरोध जताया। बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार ने 2 बैंकों को निजीकरण करने का जो निर्णय लिया है इससे आम जनता को ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा और सरकार के इस निर्णय का बैंक कर्मी विरोध करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि जामताड़ा में 2 दिनों के हड़ताल से लगभग 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मियों के इस सांकेतिक हड़ताल से जामताड़ा में 70 बैंक शाखाएं बंद रही, वहीं 260 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में बैंक के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















