रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बारिश, गरज-चमक और येलो अलर्ट

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार 1 अगस्त 2026 को झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन (थंडरशावर) की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
IMD रांची के अनुसार 1 अगस्त को रांची में “Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers” रहने का अनुमान है। गरज-चमक, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है।

राज्य के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। खासकर साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला, गुमला और रांची में मूसलाधार या मध्यम बारिश का अलर्ट दिया गया है। कुछ जगहों पर 55-60 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं।

IMD ने 3 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग के लिए येलो अलर्ट जारी रखा है। अधिकतम तापमान राज्य में 27-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जून से जुलाई तक राज्य में बारिश सामान्य से लगभग 25 प्रतिशत कम रही है। अगले कुछ दिनों (जुलाई 31 से 13 अगस्त) में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।















