सिमडेगा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, तीन घायल

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, तीन घायल

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खैरन टोली के पास एनएच 143 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से एक 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, डीएवी सिमडेगा में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अमन टोपनो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने साथियों सूफियान खान, आयुष और अंकित के साथ टुकूपानी की ओर जा रहा था। गाड़ी तेज रफ्तार में थी, तभी खैरन टोली के पास सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो करीब 20 फीट दूर फेंकी गई, और उसमें सवार युवक भी दूर-दूर तक छिटक गए।

हादसे में सूफियान खान की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास की झाड़ियों में जा गिरा था। एक अन्य युवक ने पास की दुकान का शटर तोड़ते हुए उसमें प्रवेश कर लिया। अमन टोपनो, आयुष और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक सूफियान डीएवी सिमडेगा का छात्र था और हाल ही में उसने वेट लिफ्टिंग में मेडल जीता था। हादसे की खबर मिलते ही डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य सुजय मिश्रा और अन्य शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे। इस दुखद घटना ने स्कूल और स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now