Tragic road accident in Rajmahal: Hyva truck rams into a Toto carrying a pregnant woman to the hospital; two dead, four injured.

राजमहल में दर्दनाक सड़क हादसा: गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे टोटो को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Share
Link copied
Tragic road accident in Rajmahal: Hyva truck rams into a Toto carrying a pregnant woman to the hospital; two dead, four injured.
Tragic road accident in Rajmahal: Hyva truck rams into a Toto carrying a pregnant woman to the hospital; two dead, four injured.

राजमहल: साहिबगंज जिले के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जामनगर के पास उस समय हुआ, जब पांच माह की गर्भवती महिला को इलाज के लिए टोटो से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार हाइवा और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

इस हादसे में टोटो सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।