Twitter War

झारखण्ड में ट्विटर वॉर(Twitter War )ट्वीट के जरिये सरकार को अगस्त तक का अल्टीमेटम !

Share
Link copied

Twitter War

झारखण्ड की राजनीति इनदिनों ट्विटर के इर्द गिर्द घूम रही है। खबरे भी ट्विटर और ब्रेकिंग न्यूज़ भी ट्विटर से कभी कभी तो ऐसा लगता है मानों इस ट्विटर के जरिये ही नेता सरकार बनाने और बिगाड़ने का खेल खेल रहे है। अभी के झारखण्ड के राजनितिक हालात में कुछ घंटो ने नेताओ का ऐसा ऐसा ट्वीट आता है की सरकार की धड़कने थम सी जाती होंगी।

कुछ आज के ट्विटर में झारखण्ड के नेताओ के ट्वीट आप देख लिए पहला ट्वीट निशिकांत दुबे का

अगस्त नहीं पार होगा, जिस अमित अग्रवाल के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मेरे व मेरे परिवार के उपर 36 केस किया, मानहानि का केस अलग ED ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, इनकम टैक्स का छापा पहले ही पड़ चुका है, उगलिए झारखंड को लूटने की कहानी: निशिकांत दूबे

दूसरा ट्वीट सरयू रॉय का

अगर ट्विटर को ED ने आज कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को पूछताछ के लिए समन भेज दिया.अमित अग्रवाल ने ही अधिवक्ता राजीव कुमार को ₹50 लाख दिया था. इस गिरोह के कई अन्य शीघ्र ही ED की गिरफ़्त में आएंगे. सूत्र बताते हैं कोलकाता में राजीव कुमार को पकड़ा पहले गया,अमित अग्रवाल का FIR बाद में हुआ. : सरयू रॉय

तीसरा ट्वीट झारखण्ड कुरव मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का

साहिबगंज के सुपर सीएम कहे जाने वाले आपके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जेल गये, आप चुप रहे। प्रेम, पिंटू, विशाल तक जाँच की आँच पहुँची। कई छापे पड़े।फिर भी आप चुप रहे।झारखंड सत्ता एवं नौकरशाही में सबसे उपर चर्चित नाम अमित अग्रवाल को अब #ED ने बुलाया है।
अब तो चुप्पी तोड़िये और झारखंड ही नहीं देश-दुनियाँ को बताईये कि ये अमित कौन हैं और इनसे आपका, सोरेन परिवार का और आपकी पार्टी ही नहीं शासन-प्रशासन से कैसा व्यवसायिक नाता है?

ऐसे में इन ट्वीट के बाद एक बार फिर झारखण्ड की राजनीति गरमा गयी है और हर जगह चर्चा बस सरकार गिरने और बचने की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow