HEMANT SOREN

हेमन्त सरकार (Hemant Government) में महिलाओं के जुल्म की पराकाष्ठा पार: आरती कुजूर

Share
Link copied

Hemant Government

दुमका में सोती हुई नाबालिक बच्ची के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास
हेमन्त सरकार में महिलाएं असुरक्षित।

दुमका में सोती हुई नाबालिक बच्ची के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास हेमंत सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे जुल्म की पराकाष्ठा है l यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कही।

श्रीमती कुजूर ने कहा कि हेमंत सरकार में सरकार के शह पर बड़ी तेजी से सीधे साधे लोगों पर और विशेषकर महिलाओं पर जुल्म बढ़ते जा रहा है, सोती हुई नाबालिक बच्ची के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की घटना की भाजपा महिला मोर्चा कड़ी निंदा करती है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है, चाहे वह हजारीबाग की घटना हो जहां मुस्लिम लड़कों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट करना, मुस्लिम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करने के लिए धमकाना होl इसमें दो कदम आगे बढ़कर हेमंत सरकार के विधायक द्वारा पीड़ित पक्ष को ही दबाने का काम किया गया, कांग्रेस के विधायक के कुकृत्य से पीड़ित पक्ष के आत्म सम्मान पर ठेस पहुंची है अभी यह खत्म भी नहीं हुआ कि दुमका में ऐसे घटना की पुनरावृति होना सचमुच में झारखंड में महिलाओं के सुरक्षा सम्मान के मामले में हेमंत सोरेन का फिसड्डी होना साबित करता है हेमंत सोरेन को राज्य की जनता और महिलाओं की कोई चिंता नहीं है बस उसे अपना अपने परिवार और अपने खानदान का पैसा कमाना और वर्चस्व बरकरार रखने की चिंता है, सरकार को अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने,किसी की जिंदगी, किसी की इज्जत दिखाई नहीं देता ना ही किसी मां बाप का क्रंदन सुनाई नहीं देता l हेमंत नीत सरकार अपने फायदे के लिए किसी को भी किसी की भी जिंदगी से खिलवाड़ कर सकती है l

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करती है और इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow